रांची । जिंदगी जिंदाबाद
Jharkhand Mausom: झारखंड में अगले 24 घंटे झमााझम बारिश का Yellow Alert जारी हुआ है। पिछले 24 घंटे में बालूमाथ में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश दर्ज की गई है। झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। राँची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और उससे सटे झारखंड के हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जिलों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
बालूमाथ में रिकॉर्ड तोड़ 100 मिमी बारिश, बोकारो थर्मल सबसे गर्म
Jharkhand Mausom: पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक वर्षा लातेहार जिले के बालूमाथ में 100 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिमडेगा में 78.4 मिमी, कुर्डेग में 67.4 मिमी, चंदवा में 64.4 मिमी और सरयू में 42 मिमी बारिश हुई।
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे उच्चतम तापमान बोकारो-थर्मल में 35.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3°C अधिक है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार (AWS) में 22.4°C रिकॉर्ड किया गया।
Jharkhand Mausom: अगले पांच दिनों का अपडेट
- 17 जुलाई 2026: राज्य के उत्तर-पश्चिमी पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां तथा निकटवर्ती मध्य भागों हजारीबाग, रामगढ़, राँची, लोहरदगा, गुमला, खूँटी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
- 18 और 19 जुलाई 2026: उत्तर-पश्चिमी भाग तथा निकटवर्ती मध्य भाग राँची, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूँटी के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।
- 20 जुलाई 2026: राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है।
- 21 जुलाई 2026: उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।
- 22 और 23 जुलाई 2026: इन दो दिनों के लिए कोई चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की गई है। इस दौरान केवल सामान्य रूप से अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।
Jharkhand Mausom:: झारखंड में मानसून वर्षा में अब तक 40% की कमी
Jharkhand Mausom:1 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 की अवधि में झारखंड में सामान्य से 40% कम बारिश हुई है। राज्य में इस दौरान सामान्य वर्षापात 359.8 मिमी होना चाहिए था, जबकि वास्तविक रूप से केवल 216.8 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। सबसे खराब स्थिति गढ़वा (-72%) और चतरा (-70%) जिलों की है, जहां सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। राजधानी राँची में भी सामान्य से 24% कम (280.9 मिमी) बारिश हुई है।
गर्जन या वज्रपात के समय लोग खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
उपराष्ट्रपति ने RSS @ 100: ए सेंचुरी ऑफ सर्विस, यूनिटी एंड सैक्रिफाइस पुस्तक का विमोचन किया, खबर नीचे लिंक में
https://zindagijindabaad.com/rss-100-a-century-of-service-unity-book/
मौसम की सटीक जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र रांची की आधारिक लिंक पर ले सकते हैं, लिंक नीचे है
https://mausam.imd.gov.in/ranchi
