रांची । जिंदगी जिंदाबाद
झारखंड: जेटेट परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। कार्यरत सहायक शिक्षक और अध्यापक भी अप्लाई कर सकेंगे। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर एक महत्वपूर्ण आवश्यक सूचना जारी की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में विभाग ने कार्यरत/सेवारत सहायक शिक्षकों और सहायक अध्यापकों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
अब 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या-43/2026 के अनुसार, योग्य उम्मीदवार अब 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। कार्यरत और सेवारत सहायक शिक्षक व अध्यापक जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे विस्तारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
इन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं
विभाग ने साफ किया है कि जिन सेवारत सहायक शिक्षकों और सहायक अध्यापकों ने पूर्व में ही अपना आवेदन फॉर्म भर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला
यह फैसला सुप्रीम कोर्ट में दायर सिविल अपील संख्या 1385/2025 (अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य व अन्य) और इससे जुड़ी रिव्यू पिटीशन में पारित आदेश के बाद लिया गया है। विभागीय आदेश संख्या-18/नि. JTET-01/2026-160 (दिनांक 10.06.2026) के तहत झारखंड अधिविद्य परिषद को इन शिक्षकों को परीक्षा में शामिल करने के लिए आवश्यक प्रावधान करने का निर्देश दिया गया था।
त्रुटि सुधार का भी मौका
जारी अधिसूचना में कुछ जरूरी त्रुटि सुधार और संशोधन के लिए भी दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार करने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बिहार राज्य निर्माण निगम में झारखंड बिहार के 110 कर्मियों के बकाये भुगतान को लेकर आम सूचना जारी, मांगे गए जरूरी दस्तावेज
https://zindagijindabaad.com/notice-outstanding-payments-for-110-employees/

यहां देखें अधिसूचना
