रांची। जिंदगी जिंदाबाद
झारखंड में JCECEB GNM Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसके लिए प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त को परीक्षा होगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद JCECEB ने राज्य के नर्सिंग संस्थानों में GNM General Nursing and Midwifery कोर्स में Admission के लिए GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा – 2026′ का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
JCECEB GNM Admission के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 16 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2026
- आवेदन में सुधार (Online Edit) की तिथि: 10 अगस्त और 11 अगस्त 2026
- परीक्षा की तिथि और समय: 23 अगस्त 2026 (रविवार), सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
JCECEB GNM Admission योग्यता और आयु सीमा:
- आयु सीमा: 31 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का इंग्लिश विषय के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 40% अंक होने चाहिए। (साइंस स्ट्रीम वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी)। इसके अलावा ANM पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य (General), EWS, BC-I और BC-II वर्ग के लिए: ₹900
- SC, ST और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए: ₹450
- नोट: दिव्यांग (PH) आवेदकों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
JCECEB GNM Admission परीक्षा का प्रारूप:
JCECEB GNM Admission परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार के होंगे। इसमें अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और गणित (Maths) विषयों से 30-30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का स्तर मैट्रिक (10th) स्तर का होगा।
JCECEB GNM Admission कैसे करें आवेदन:
JCECEB GNM Admission के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राँची, बोकारो, धनबाद, पलामू, जमशेदपुर, दुमका और हजारीबाग जिला मुख्यालयों के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से 4 दिन पहले वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे
यहां देखें JCECEB GNM Admission 2026 का नोटिफिकेशन

https://zindagijindabaad.com/nhm-high-risk-pregnancy-workshop-organised/
