NHM में High Risk प्रेग्नेंसी पर राज्य स्तरीय कार्यशालाNHM में जपाइगो के सहयोग के सहयोग से High Risk प्रेग्नेंसी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

रांची। जिंदगी जिंदाबाद NHM

NHM में high risk प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आज संपन्न हो गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मैटरनल हेल्थ सेल ने जपाइगो के सहयोग से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट और एएनसी सुदृढ़ीकरण पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग का आयोजन किया।

यह ट्रेनिंग 13 से 15 जुलाई 2026 तक होटल रॉयल्सियन, राँची में चली।ट्रेनिंग का उद्घाटन एनएचएम झारखंड के मिशन डायरेक्टर श्री शशि प्रकाश झा, डायरेक्टर इन चीफ डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, मैटरनल हेल्थ की स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. पुष्पा और आईईसी सेल के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस ट्रेनिंग में जपाइगो की एक्सपर्ट ट्रेनर डॉ. सुनीता सिंघल और डॉ. अनुपमा राव, कुलभूषण सिंह के साथ जपाइगो की झारखंड टीम ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग का मुख्य मकसद हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जटिल गर्भावस्था की समय पर पहचान करना, सही इलाज, सही समय पर रेफरल और फॉलो-अप को बेहतर बनाना है, ताकि माँ और नवजात शिशु दोनों को स्वस्थ रखा जा सके।इस ट्रेनिंग में झारखंड के 12 जिलों से आए कुल 35 डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया।

अब ये सभी मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जिलों में जाकर बाकी स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे, ताकि पूरे राज्य में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन से मातृत्व मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

https://zindagijindabaad.com/aaj-ka-rashifal-janiye-kaisa-rhega-aaj-ka-din/

https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://nhm.hp.gov.in/&ved=2ahUKEwj25OPu7dSVAxXXZmwGHV7LPCwQFnoECE0QAQ&usg=AOvVaw2Wej1RZ2Scj6bcNM62vlat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *