विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका
झारखंड सरकार के फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में एयर होस्टेस और ग्राउंड हैंडलर कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित
आवेदन की अवधि: 06 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक। आधिकारिक वेबसाइट: www.jharkhandaviation.in

रांची। जिंदगी जिंदाबाद
झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागरिक उड्डयन प्रभाग) के अधीन संचालित ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ (JFI), रांची ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुख एविएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या: AH-GH/79/2026/JFI-604) जारी कर दी है। संस्थान द्वारा एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं。
झारखण्ड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट की ट्रेजर कम अंडर सेक्रेटरी पियूषा शालीना डोना मिंज ने बताया कि विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन और प्रामाणिक अवसर है।
प्रवेश प्रक्रिया, सीटों और योग्यता से जुड़ी मुख्य जानकारियां निम्नलिखित हैं:
1. उपलब्ध पाठ्यक्रम, अवधि और शुल्क संरचनाप्रशिक्षण शुल्क के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन, स्टडी मटेरियल, यूनिफॉर्म, कोर्स फीस, परीक्षा शुल्क, ग्रूमिंग किट, स्विमिंग और फिटनेस ट्रेनिंग की फीस भी शामिल की गई है:
क्र.सं. पाठ्यक्रम का नाम अवधि कुल शुल्क (रुपये में)
1. सर्टिफिकेट इन एविऐशन एंड हॉस्पिटैलिटी (Air Hostess/Flight Steward) 6 महीने 1,00,500/-
2. सर्टिफिकेट इन एविऐशन एंड हॉस्पिटैलिटी (Ground Handler) 6 महीने 1,00,500/-
3. डिप्लोमा इन एविऐशन एंड हॉस्पिटैलिटी (Air Hostess/Flight Steward) 12 महीने 1,55,500/-
4. डिप्लोमा इन एविऐशन एंड हॉस्पिटैलिटी (Ground Handler) 12 महीने 1,55,500/-
सीटों का विवरण एवं श्रेणीवार आरक्षणसभी पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 60 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा: अनारक्षित (UR): 30 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST): 16 सीटें अनुसूचित जाति (SC): 06 सीटें अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-1): 04 सीटें पिछड़ा वर्ग (BC-2): 02 सीटें ई.डब्ल्यू.एस. (EWS): 02 सीटें 3. अनिवार्य पात्रता एवं योग्यता (Eligibility Criteria)शैक्षणिक योग्यता: किसी भी संकाय (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स) में न्यूनतम 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 01 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम ऊंचाई (केवल एयर होस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड हेतु): महिला अभ्यर्थियों के लिए 157 सेमी तथा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 170 सेमी होना आवश्यक है।
संवाद क्षमता: हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कुशल संवाद शैली (Communication Skills) होनी चाहिए।
अन्य शर्तें: यूनिफॉर्म पहनने पर शरीर का कोई भी टैटू, बॉडी आर्ट या पुराना गहरा निशान (Scar) दिखाई नहीं देना चाहिए।
4. चयन प्रक्रिया (Selection Process)उम्मीदवारों का अंतिम चयन 10+2 के प्राप्तांकों (Merit), व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) और स्पोकन इंग्लिश टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके उपरांत दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जांच अनिवार्य होगी。
5. आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)योग्य अभ्यर्थी संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.jharkhandaviation.in पर जाकर ‘Notice’ टैब से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी शैक्षणिक एवं जाति प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करनी होंगी। 1,000/- रुपये का आवेदन शुल्क Demand Draft (DD) के माध्यम से जमा करना होगा, जो ‘Jharkhand Flying Institute, Ranchi’ के पक्ष में देय हो। आवेदन पत्र को एक बंद लिफाफे में (जिस पर कोर्स का नाम और विज्ञापन संख्या स्पष्ट लिखी हो) स्पीड पोस्ट द्वारा या व्यक्तिगत रूप से नीचे दिए गए पते पर 31 जुलाई 2026 तक जमा करना सुनिश्चित करें: आवेदन भेजने का पता:निदेशक (ऑपरेशन्स)-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट,मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (नागरिक उड्डयन प्रभाग) विभाग,स्टेट हैंगर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड, रांची, झारखंड – 834002 (विशेष नोट: ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।) 6. हेल्पलाइन और संपर्क विवरणईमेल: crew@jharkhandaviation.in / jfi@jharkhandaviation.in मोबाइल नंबर: 9572111002 (डॉ. विजेता जैन)