जेसीईसीईबी यानी कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई और बीटेक कोर्स में नामांकन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत रविवार को पहले राउंड के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं पहले राउंड के लिए ऑनलाइन च्वाइस फीलिंग आज से शुरू हो गई है।
इस जारी की गई सूची में कुल 5802 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। इस बार जेईई मेन (JEE Main) 2026 में 98.56 से लेकर 0.77 परसेंटाइल तक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इस लिस्ट में जगह मिली है।
पहले राउंड का शेड्यूल च्वाइस फिलिंग और अलॉटमेंट
च्वाइस फिलिंग: स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पहले राउंड की ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 6 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगी।
संशोधन (Correction): अभ्यर्थी 10 जुलाई की शाम 5 बजे तक अपनी च्वाइस फिलिंग में किसी भी प्रकार का संशोधन कर सकेंगे।
प्रोविजनल सीट आवंटन: प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र (Provisional Seat Allotment Letter) 12 से 17 जुलाई के बीच जारी होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व नामांकन: आवंटित सीटों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 13 से 17 जुलाई तक चलेगी।
सीट मैट्रिक्स का इंतजार: रविवार तक सीट मैट्रिक्स जारी नहीं किया गया था। इस वजह से झारखंड के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में ब्रांच और सीटों की सटीक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीट मैट्रिक्स का इंतजार करते नजर आए।
दूसरे और तीसरे राउंड का पूरा शेड्यूल
काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए आगे के राउंड का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है:
चरण (Round) प्रक्रिया (Process) महत्वपूर्ण तिथियां (Dates)
दूसरा राउंड नए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से 19 जुलाई
रिक्त सीटों की सूची (Vacancy List) 18 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होना 20 जुलाई
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 20 से 22 जुलाई
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र 24 से 29 जुलाई
तीसरा राउंड नए आवेदन की तिथि 29 से 31 जुलाई
रिक्त सीटों की सूची 30 जुलाई
स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होना 1 अगस्त
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 1 और 2 अगस्त
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र 3 से 6 अगस्त
अंतिम चरण (Final Round) की प्रक्रिया
तीसरे राउंड के बाद बची हुई सीटों के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग की जाएगी:
नए अभ्यर्थियों का आवेदन: 6 से 7 अगस्त तक।
- रिक्त सीटों की सूची: 7 अगस्त को जारी होगी।
- मेरिट लिस्ट: 8 अगस्त को आएगी।
- च्वाइस फिलिंग: 8 और 9 अगस्त तक चलेगी।
- प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र: 10 से 11 अगस्त के बीच जारी किया जाएगा।