Indian Railway ने टिकट बुकिंग में आसानी के लिए IRCTC की नई Website शुरू कीIndian Railway ने टिकट बुकिंग में आसानी के लिए IRCTC की नई Website शुरू की

रांची। जिंदगी जिंदबाद

Indian Railway ने टिकट बुकिंग में आसानी के लिए IRCTC की नई Website शुरू की है। रेल मंत्रालय ने रेल टिकट बुकिंग को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट का एक नया वर्जन जारी किया है।

Indian Railway IRCTC ने किए चार प्रमुख सुधार

Indian Railway की IRCTC ने इस वर्जन में चार बड़े सुधार किए हैं। पहला इसमें फालतू कैप्चा, पॉप-अप या ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीज़ें नहीं हैं। दूसरा, यात्री सभी क्लास में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं। तीसरा, इसमें टिकट बुक करने के लिए ज़रूरी स्टेप्स की संख्या कम है और वेबसाइट अब यात्रियों की जानकारी सेव कर लेगी, जिससे दोबारा बुकिंग करना आसान हो जाएगा। 

Indian Railway IRCTC की मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्‍ध है। मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं से इसके आसान फ़ीचर्स पर फ़ीडबैक देने का अनुरोध किया है।

आईआरसीटीसी वेबसाइट पहली बार 2002 में शुरू की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग 14.5 लाख टिकट बुकिंग संभालती है। 

https://zindagijindabaad.com/jharkhand-jceceb-gnm-admission-2026/

https://www.irctc.co.in/nget/train-search

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *