Hydrogen Trainप्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली Hydrogen Train को दिखाएंगे हरी झंडी

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली Hydrogen Train को रवाना करेंगे। श्री मोदी जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14 हजार 700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य योजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री दोपहर को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना सहित 6 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। श्री मोदी चंडीगढ़ के स्‍नातकोत्‍तर चिकित्‍सा शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान में आधुनिक मातृ और शिशु केंद्र तथा एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का भी लोकार्पण करेंगे। जिंदगी जिंदाबाद

प्रधानमंत्री जालंधर में यात्रियों की सुविधा में सुधार करने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने के लिए 5 हजार 470 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। श्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जालंधर कैंट सहित 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भी करेंगे।

https://zindagijindabaad.com/nhm-high-risk-pregnancy-workshop-organised/

https://www.pmindia.gov.in/en/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *