झारखंड के चतरा में एकलव्य मॉडल स्कूल में शिक्षकों की वैकेंसीझारखंड के चतरा में एकलव्य मॉडल स्कूल में शिक्षकों की वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सलेक्शन

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

झारखंड के चतरा में एकलव्य मॉडल स्कूल में शिक्षकों की वैकेंसी निकली है। इसमें वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से सलेक्शन होगा। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS), जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), चारु कान्हाचट्टी, चतरा, झारखंड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गेस्ट शिक्षकों (अतिथि शिक्षकों) की भर्ती निकाली गई है। यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी आधार पर या नियमित शिक्षकों के आने तक के लिए की जाएंगी।

योग्य उम्मीदवारों के लिए 15 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित है।

पदों का विवरण और मानदेय:

भर्ती के तहत कुल 9 पदों पर इंटरव्यू होने जा रहे हैं, जिनके लिए मानदेय योग्यता के अनुसार दो श्रेणियों में तय किया गया है:

  1. TGT हिंदी (02 पद): मानदेय ₹33,000 / ₹29,000 प्रति माह
  2. TGT आर्ट (01 पद): मानदेय ₹33,000 / ₹29,000 प्रति माह
  3. TGT म्यूजिक (01 पद): मानदेय ₹33,000 / ₹29,000 प्रति माह
  4. TGT PET – महिला (01 पद): मानदेय ₹33,000 / ₹29,000 प्रति माह
  5. PGT इतिहास (01 पद): मानदेय ₹35,000 / ₹31,000 प्रति माह
  6. PGT अंग्रेजी (01 पद): मानदेय ₹35,000 / ₹31,000 प्रति माह
  7. TGT कंप्यूटर साइंस (01 पद): मानदेय ₹33,000 / ₹29,000 प्रति माह
  8. TGT लाइब्रेरियन (01 पद): मानदेय ₹33,000 / ₹29,000 प्रति माह

इंटरव्यू का स्थान:

कॉन्फ्रेंस हॉल, विकास भवन, चतरा, झारखंड।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म पहले से ईमेल आईडी *emrscharukanhachatti@gmail.com पर एडवांस में भेजना होगा। ईमेल के सब्जेक्ट में “Application for Guest Teacher – (Post & Subject)” लिखना अनिवार्य है। इसके बाद उम्मीदवारों को तय तारीख को अपने सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ इंटरव्यू के स्थान पर भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा।

योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फॉर्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड और चतरा जिले की आधिकारिक वेबसाइट chatra.nic.in पर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *