जिंदगी जिंदाबाद
भारत में ई85 ईंधन लाने की योजना सरकार बना रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार ई85 ईंधन लाने की योजना बना रही है, जो मानक ई20 पेट्रोल से करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि ई85 केवल उन वाहनों के लिए उपलब्ध होगा जो विशेष रूप से इस ईंधन के उपयोग के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
एक साक्षात्कार में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना और साथ ही सरकार के इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने व्यापक जैव ईंधन नीति का बचाव करते हुए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से इंजन को होने वाले नुकसान और वाहन के प्रदर्शन से संबंधित चिंताओं को खारिज कर दिया।
क्या है ई 85
ई-85 में 80-85 प्रतिशत एथनाल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ उन फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों में किया जा सकता है जो E-20 से E-100 तक के एथनाल मिश्रण पर चल सकती हैं।
ई-85 इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से 2030-31 तक भारत का कुल एथनाल मिश्रण स्तर लगभग 26 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
झारखंड में संविदा और आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों को सीधी भर्ती में मिलेगा वेटेज और उम्र सीमा में छूट, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
https://zindagijindabaad.com/jharkhand-contract-outsourced-operators-weightage-direct-recruitment/
