JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के खिलाफ देवेंद्र महतो का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, अस्पताल से जारी किया पत्रJPSC-JSSC में भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के खिलाफ देवेंद्र महतो का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, अस्पताल से जारी किया पत्र

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे “JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान” के तहत अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आंदोलन 10वें दिन भी जारी है। सदर अस्पताल रांची में भर्ती रहने के बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका संघर्ष और संकल्प अडिग है तथा न्याय की मांग कमजोर नहीं होगी।

सदर अस्पताल से उन्होंने पत्र जारी करते हुए उन्होंने लिखा है-

जोहार,

प्रिय झारखण्ड के छात्रों– युवा साथियों, न्यायप्रिय जनता एवं मीडिया बंधुओं।

आज दिनांक 11/08/2026 को मैं अनिश्चितकालीन भूख– हड़ताल के 10वें दिन सदर अस्पताल रांची में उपचाराधीन हूँ और अस्पताल में रहते हुए भी मेरी भूख– हड़ताल जारी है तथा आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मेरा शरीर अस्पताल में उपचाराधीन के बावजूद मेरा संघर्ष और संकल्प अडिग है। भले मेरा शरीर कमजोर हो सकता है लेकिन न्याय की मांग और संघर्ष का संकल्प कदापि कमजोर नहीं हो सकता है।

JPSC–JSSC में कथित व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ हमारा– “JPSC–JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान” विगत 5 जुलाई 2026 से लगातार जारी है।

अनिश्चितकालीन भूख– हड़ताल के 9वें दिन विगत 10/08/2026 (सोमवार) को आयोजित “झारखण्ड विधानसभा घेराव” कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी छात्रों / शिक्षकों / अभिभावकों / मीडिया बंधुओं / सज्जनों को धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

साथ ही मैं इंसाफ चाहता हूँ– क्योंकि विधानसभा घेराव के दौरान देर शाम पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट करके पहुँचायी गई जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे रहने के दौरान अचानक बिना वार्निंग दिए पुलिस धक्का– मुक्की करते हुए लाठीचार्ज करके एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। आखिर पुलिस मेरे और मेरे साथियों पर लाठीचार्ज क्यों की? अगर लाठीचार्ज करना ही था तो पुलिस हमें उस स्थल तक क्यों पहुँचायी? इसका मुझे जवाब चाहिए।

लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने के क्रम में मेरे साथ हुए मुझे और मेरे सहयोगी छात्रों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

मैं झारखण्ड सरकार से स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि लाठीचार्ज और बल प्रयोग से छात्रों के आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। हम हिंसा का रास्ता नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहें हैं।

मेरे और मेरे निर्दोष साथियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

अपने सभी छात्रों– युवा साथियों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस न्याय की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने का अपील करता हूँ।

भवदीय

Devendra Nath Mahto

11/08/2026

Sadar Hospital Ranchi

JPSC-JSSC भर्ती धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी: हाथों में फूल और होठों पर खामोशी के साथ निकाला ऐतिहासिक मौन जुलूस

https://zindagijindabaad.com/jpsc-jssc-silent-march/

https://www.jpsc.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *