झारखंड में हायर एजुकेशन में बड़ा बदलाव। आर्ट्स-साइंस-कॉमर्स का ढर्रा खत्म, अब 19 नए ब्रॉड डिसिप्लिन में मिलेगा एडमिशन रांची : झारखंड के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा का पुराना ढर्रा अब इतिहास बनने जा रहा है। पारंपरिक ‘आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स’ की बंदिशों को तोड़कर सूबे की शिक्षा व्यवस्था अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ चुकी है। नए सत्र से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में यूजी (UG), पीजी (PG) और वोकेशनल कोर्सों के पूरे पाठ्यक्रम को पुनर्गठित कर 19 ब्रॉड डिसिप्लिन (Broad Disciplines) में बांट दिया गया है।
न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP)-2020 के तहत किए गए इस बड़े बदलाव का सीधा मकसद पढ़ाई को सिर्फ डिग्री तक सीमित न रखकर उसे सीधे स्किल, रिसर्च और रोजगार से जोड़ना…