BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्मBPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म

पटना। जिंदगी जिंदाबाद

बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE 4 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 पदों पर विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तय की गई है।

नोटिफिकेशन जारी होने से ठीक पहले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से राजभवन में मुलाकात कर राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की थी। इसके बाद आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई।

देरी को लेकर अभ्यर्थियों में उपजे असंतोष के बीच शिक्षा मंत्री ने सभी अभ्यर्थियों से आंदोलन समाप्त कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अभ्यर्थियों को पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए। आयोग ने अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पूर्व जारी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

National Sports Awards 2025: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने की घोषणा, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

https://zindagijindabaad.com/national-sports-awards-2025-announce/

https://bpsc.bihar.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *