पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रमंडलीय मुख्यालय के मेदिनीनगर के प्रमुख स्थल छहमुहान पर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान दुर्गा पूजा को लेकर चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट चलने वालों का भी चालान काटा जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित रहकर वाहनों का परिचालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालान काटकर जिला परिवहन कार्यालय को सीधा भेज दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले, बसों की छत या ऊपर बैठकर यात्रा करने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed