रांची। जिंदगी जिंदाबाद

अग्निवीर वायु में 12वीं पास युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया जा। भारतीय वायु सेना ने भर्ती की नई अधिसूचना जारी कर दी है। देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए वायुसेना में शामिल होने का यह एक बेहतरीन मौका है। 26 जुलाई से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

सोमवार से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के अनुसार, ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 26 जुलाई तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *