प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“योग का नियमित अभ्यास तन को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है।
योगेन चित्तस्य पदेन वाचां
मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत् तं परवरं मुनीनां
पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥”
मैं हाथ जोड़कर ऋषियों में सबसे श्रेष्ठ, महर्षि पतंजलि को नमन करता हूँ, जिन्होंने योग के माध्यम से चित्त की, व्याकरण के माध्यम से वाणी की और आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की अशुद्धियों को दूर किया है।