*96.61% के उत्कृष्ट स्कोर के साथ बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लहराया परचम*

 *एनएचएम झारखण्ड के मिशन डायरेक्टर ने दी सदर अस्पताल की टीम को बधाई*

————

झारखंड राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।  सदर हॉस्पिटल, रांची को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन से प्रतिष्ठित मुस्कान क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ सदर हॉस्पिटल, मुस्कान सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला झारखंड राज्य का पहला सरकारी हॉस्पिटल बन गया है।  

नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नई दिल्ली से आए एक्सटर्नल एसेसर्स की टीम ने 29 और 30 अप्रैल 2026 को हॉस्पिटल का नेशनल लेवल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया था। इस कड़े मूल्यांकन में सदर हॉस्पिटल रांची ने 96.61% का शानदार ओवरऑल स्कोर हासिल कर सभी क्राइटेरिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है।  सदर हॉस्पिटल के बाल रोग से जुड़े डिपार्टमेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्टिफाइड किया गया है, जिसमे स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट को 98.0%, पीडियाट्रिक वार्ड को 97.96% और पीडियाट्रिक ओपीडी को 93.84% अंक प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निफेशक श्री शशि प्रकाश झा ने इस ऐतिहासिक सफलता  के लिए सदर अस्पताल टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सदर हॉस्पिटल, रांची के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी जिलों के सदर अस्पताल की टीम को इसी उत्साह के साथ कार्य करने का सीख दी है।  

क्या है मुस्कान प्रोग्राम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड में आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल किशोर सिंह ने बताया कि मुस्कान कार्यक्रम नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले नवजातों और बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और नवजात शिशुओं के अनुकूल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यह सर्टिफिकेशन मिलना यह सिद्ध करता है कि सदर हॉस्पिटल रांची में बच्चों के ट्रीटमेंट, इन्फेक्शन कंट्रोल, हाइजीन और पेशेंट राइट्स व सेटिस्फेक्शन (मेरा-अस्पताल फीडबैक) का लेवल नेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार बेहद हाई क्वालिटी का है।  

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग और रांची के सदर हॉस्पिटल की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। यह सर्टिफिकेशन राज्य के अन्य हॉस्पिटल्स के लिए भी मेडिकल सर्विसेज को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================