*96.61% के उत्कृष्ट स्कोर के साथ बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लहराया परचम*
*एनएचएम झारखण्ड के मिशन डायरेक्टर ने दी सदर अस्पताल की टीम को बधाई*
————
झारखंड राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। सदर हॉस्पिटल, रांची को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन से प्रतिष्ठित मुस्कान क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ सदर हॉस्पिटल, मुस्कान सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला झारखंड राज्य का पहला सरकारी हॉस्पिटल बन गया है।
नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नई दिल्ली से आए एक्सटर्नल एसेसर्स की टीम ने 29 और 30 अप्रैल 2026 को हॉस्पिटल का नेशनल लेवल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया था। इस कड़े मूल्यांकन में सदर हॉस्पिटल रांची ने 96.61% का शानदार ओवरऑल स्कोर हासिल कर सभी क्राइटेरिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। सदर हॉस्पिटल के बाल रोग से जुड़े डिपार्टमेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्टिफाइड किया गया है, जिसमे स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट को 98.0%, पीडियाट्रिक वार्ड को 97.96% और पीडियाट्रिक ओपीडी को 93.84% अंक प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निफेशक श्री शशि प्रकाश झा ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सदर अस्पताल टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सदर हॉस्पिटल, रांची के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी जिलों के सदर अस्पताल की टीम को इसी उत्साह के साथ कार्य करने का सीख दी है।
क्या है मुस्कान प्रोग्राम
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड में आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल किशोर सिंह ने बताया कि मुस्कान कार्यक्रम नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले नवजातों और बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और नवजात शिशुओं के अनुकूल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यह सर्टिफिकेशन मिलना यह सिद्ध करता है कि सदर हॉस्पिटल रांची में बच्चों के ट्रीटमेंट, इन्फेक्शन कंट्रोल, हाइजीन और पेशेंट राइट्स व सेटिस्फेक्शन (मेरा-अस्पताल फीडबैक) का लेवल नेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार बेहद हाई क्वालिटी का है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग और रांची के सदर हॉस्पिटल की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। यह सर्टिफिकेशन राज्य के अन्य हॉस्पिटल्स के लिए भी मेडिकल सर्विसेज को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
