रांची: झारखंड की राजधानी रांची और राजस्थान की राजधानी जयपुर (खातीपुरा) के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य अरुण जोशी ने जयपुर की सांसद मंजू शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान अरुण जोशी ने दोनों राज्यों के बीच सीधे रेल संपर्क के अभाव में यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रांची और खातीपुरा/जयपुर के बीच सीधी ट्रेन चलने से झारखंड और राजस्थान के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। इस नई रेल सेवा का सीधा लाभ दोनों राज्यों के व्यापारियों, छात्रों, पर्यटकों और आम यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें वर्तमान में यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों या कनेक्टिंग ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है।

सांसद मंजू शर्मा ने इस जनहित से जुड़ी मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस महत्वपूर्ण विषय को केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष उठाएंगी और रांची से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन का परिचालन शुरू कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *