रांची: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08077/08078 रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 17 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08077 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 17.11.2026 को रांची से प्रस्थान करेगी और केवल 1 ट्रिप चलेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान मंगलवार 12:35 बजे, लोहरदगा आगमन 13:58 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, टोरी आगमन 15:03 बजे प्रस्थान 15:05 बजे, डालटनगंज आगमन 16:38 बजे प्रस्थान 16:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:02 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 21:14 बजे प्रस्थान 21:24 बजे, चुनार आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:17 बजे,गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 05:13 बजे प्रस्थान 05:15 बजे एवं आनंद विहार टर्मिनल आगमन बुधवार 15:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 18.11.2026 को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और केवल 1 ट्रिप चलेगी। इस ट्रेन का आनंद विहार टर्मिनल प्रस्थान बुधवार 18:05 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:02 बजे, चुनार आगमन 07:55 बजे प्रस्थान 07:57 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:35 बजे, गढ़वा रोड आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:22 बजे, डालटनगंज आगमन 13:53 बजे प्रस्थान 13:55 बजे, टोरी आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 15:52 बजे, लोहरदगा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:12 बजे एवं रांची आगमन गुरुवार 19:30 बजे होगा।