*पूजा समितियों द्वारा आवश्यक प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन से सहयोग का किया गया आग्रह*

*पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन*

आगामी दुर्गापूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची  मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। इस दौरान पूजा समितियों द्वारा पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया गया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित थाना के साथ समन्वय बनाए रखने, निर्धारित ध्वनि मानकों एवं नियमों का पालन करने तथा यातायात एवं आमजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पूजा समितियों के सदस्यों द्वारा जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *