दुर्गा पूजा सुरक्षा व्यवस्था झारखंड:
रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। DGP तदाशा मिश्रा ने सोमवार को अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे घरों से निकलकर पूजा पंडालों और बाजारों में पहुंचते हैं दुर्गा पूजा सुरक्षा व्यवस्था झारखंड। ऐसे में उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
DGP ने मुख्यालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और जिलों की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। इस दौरान दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम की व्यवस्था
दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए सभी जिलों में 24×7 नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूजा पंडालों और प्रमुख इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।
DGP ने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर उस पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही आम लोगों की शिकायतों पर भी तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पूजा पंडालों का होगा सत्यापन
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडालों का सत्यापन कराने तथा उनका भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन को पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां मौजूद सुविधाओं की जांच करने को कहा गया है।
इसका उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से पहले ही सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान करना है।
पुलिस बल को दंगा-रोधी संसाधनों से लैस रखने का निर्देश
जिलों में तैनात पुलिस बल को दंगा-रोधी संसाधनों से लैस रखने को कहा गया है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
खास तौर पर उन स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है जहां दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
छेड़खानी, चोरी और छिनतई पर विशेष निगरानी
दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छेड़खानी, चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों, बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
दुर्गा पूजा सुरक्षा व्यवस्था झारखंड:
ड्रोन से होगी शहरों की निगरानी
बैठक में ड्रोन के माध्यम से शहरों की निगरानी करने पर भी जोर दिया गया। पूजा के दौरान जिन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, वहां भीड़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रांची को विशेष रूप से संवेदनशील जिला बताते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। रांची में बड़ी संख्या में पूजा पंडाल बनाए जाते हैं और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पूजा के दौरान शहर पहुंचते हैं।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग मजबूत करने और आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
दुर्गा पूजा सुरक्षा व्यवस्था झारखंड:महिलाओं की सुरक्षा पर रहें विशेष ध्यान, ड्रोन से होगी निगरान
https://zindagijindabaad.com/jharkhand-silk-farmers-have-raised-the-prestige-at-the-national-level/
