ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के खोए हुए मोबाइल मिल रहे हैं। इससे लोगों के चेहरे पर खुशी आ रही है। आपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस ने 97 मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल को पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में वितरण किया गया। वितरण के पूर्व पुलिस ने मोबाइल के असली धारक(मोबाइल मालिक) का सत्यापन कर वितरण किया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य खोए हुए या चोरी गये मोबाइल की बरामदगी कर उसके असली मालिक को ढुंढकर देना है। मोबाइल धारक द्वारा प्राथमिकी अथवा सन्हा दर्ज किये जाने के आधार पर पुलिस ने तकनीक के माध्यम से मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई करती है और मोबाइल बरामदगी के उपरांत उसे लौटाने का कार्य करती है।

पुलिस के इस अभियान से लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। पलामू में मोबाइल वितरण के दौरान कई पुलिस पदाधिकारी व मोबाइल धारक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *