श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जिला नियोजन कार्यालय (रोजगार कार्यालय), गढ़वा द्वारा जिले के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला नियोजन कार्यालय द्वारा जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित भर्ती कैंप में आवश्यक रूप से भाग लेकर उपलब्ध रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाएं।

अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का विवरण
15 सितंबर 2026 (मंगलवार): औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), हंसकेर, गढ़वा।

16 सितंबर 2026 (बुधवार): औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI),भंडरिया, गढ़वा।

जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने जिले के सभी शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि जिला नियोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं उनके कौशल को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *