झारखंड में सरकारी नौकरी: NHM के तहत गोड्डा जिले में 64 पदों पर बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरूझारखंड में सरकारी नौकरी: NHM के तहत गोड्डा जिले में 64 पदों पर बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

झारखंड में सरकारी नौकरी: NHM के तहत गोड्डा जिले में 64 पदों पर बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं जिला अस्पताल में संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 33 प्रकार के 64 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

NHM गोड्डा के प्रमुख पद और मानदेय

NHM गोड्डा के जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पैरामेडिकल, टेक्निकल और मैनेजमेंट कैडर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • स्टाफ नर्स (SNCU/UPHC): 11 पद (मानदेय: ₹15,015 – ₹16,564 प्रति माह)
  • एएनएम (ANM): 07 पद (मानदेय: ₹10,395 प्रति माह)
  • फार्मासिस्ट (विभिन्न योजनाएं): 06 पद (मानदेय: ₹10,973 – ₹12,600 प्रति माह)
  • लैब तकनीशियन: 03 पद (मानदेय: ₹10,973 – ₹12,600 प्रति माह)
  • एपिडेमियोलॉजिस्ट (Epidemiologist): 01 पद (मानदेय: ₹49,500 प्रति माह)
  • साइकोसोशल/काउंसलर पद: विभिन्न योजनाओं के तहत काउंसलर, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर एवं क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद (मानदेय: ₹15,000 – ₹29,524 प्रति माह)
  • इसके अलावा ओटी तकनीशियन, ब्लॉक डेटा मैनेजर, ऑप्टैल्मिक असिस्टेंट, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर, आरबीएसके एवं अन्य तकनीशियन पदों पर भी रिक्तियां उपलब्ध हैं।

NHM गोड्डा के द्वारा शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

अलग-अलग पदों के लिए 10वीं/12वीं/जीएनएम/एएनएम डिप्लोमा से लेकर संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर (M.Sc/MA/MSW/M.Phil) एवं प्रासंगिक कार्य अनुभव की मांग की गई है। अभ्यर्थियों का झारखंड नर्सिंग कौंसिल, झारखंड स्टेट फार्मेसी कौंसिल या झारखंड पैरामेडिकल कौंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य है

NHM गोड्डा द्वारा जारी भर्ती में सीमा (01 जनवरी 2026 के आधार पर)

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड के नियमानुसार न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा निम्नवत् है:

  • सामान्य/EWS: 35 वर्ष (दिव्यांग: 40 वर्ष)
  • पिछड़ा वर्ग (BC-I/BC-II): 37 वर्ष (दिव्यांग: 42 वर्ष)
  • महिला (सामान्य/पिछड़ा वर्ग): 38 वर्ष (दिव्यांग: 43 वर्ष)
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष व महिला): 40 वर्ष (दिव्यांग: 45 वर्ष)

NHM चयन प्रक्रिया एवं मार्किंग स्कीम

अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों की मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा

  1. मैट्रिक अंक: 10 अंक
  2. इंटरमीडिएट अंक: 15 अंक
  3. तकनीकी/अनिवार्य योग्यता: 25 अंक
  4. उच्चतर संबंधित योग्यता: 10 अंक
  5. लिखित/स्किल टेस्ट: 40 अंक

यदि किसी पद के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या स्क्रूटनी के बाद 10 या उससे कम रहती है, तो चयन केवल शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक अंकों के आधार पर होगा। आवेदनों की संख्या 10 से अधिक होने पर लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा

आवेदन शुल्क एवं प्रक्रिया

  • सामान्य / BC-I / BC-II / EWS: ₹400/-
  • ST / SC: ₹200/-

आवेदन करने की तिथि: अभ्यर्थी 06 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक JAP-IT के पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन या डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे

महत्वपूर्ण दस्तावेज और शर्तें

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (वेतन भुगतान प्रमाण पत्र व बैंक विवरण के साथ), सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय/जाति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह संविदा (एक वर्ष) के आधार पर होगी, जिसे वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के आधार पर विस्तारित किया जा सकता है

अंतिम मेधा सूची गोड्डा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://godda.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय के सूचना पट्ट पर जारी की जाएगी

यहां से डाउनलोड करें नोटिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *