Palamu Rail Connectivity: शेरघाटी-कजरी नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, पलामू के विकास को लगेगी रफ्तारPalamu Rail Connectivity: शेरघाटी-कजरी नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, पलामू के विकास को लगेगी रफ्तार

पलामू। जिंदगी जिंदाबाद

Palamu Rail Connectivity: पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी और महत्वपूर्ण खुशखबरी सामने आई है। पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत गया जिले के शेरघाटी से पलामू के कजरी तक नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने 2,627.29 करोड़ रुपए की लागत वाले विस्तृत प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शेरघाटी से कजरी के बीच प्रस्तावित यह रेल लाइन करीब 107.894 किलोमीटर लंबी होगी।


2,627 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 107.894 किमी लंबी ब्रॉडगेज रेल लाइन, पलामू की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद

Palamu Rail Connectivity: सुगम होगा आवागमन

इस परियोजना की स्वीकृति को पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई रेल लाइन के निर्माण से पलामू और आसपास के इलाकों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन, व्यापार, उद्योग, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।


Palamu Rail Connectivity: सांसद वीडी राम ने पीएम और रेल मंत्री का किया आभार व्यक्त

परियोजना की स्वीकृति को लेकर पलामू के सांसद वीडी राम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शेरघाटी-कजरी रेल लाइन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। इस मांग को रेलवे की जोनल एवं मंडल स्तरीय बैठकों के अलावा लोकसभा में शून्यकाल और नियम 377 के माध्यम से लगातार उठाया गया। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों से लगातार पत्राचार तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया गया।अब रेलवे बोर्ड से विस्तृत प्राक्कलन की स्वीकृति मिलने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।


शेरघाटी-कजरी रेल लाइन के निर्माण से पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर रेल संपर्क से यात्रियों के आवागमन के साथ कृषि उत्पाद, खनिज और अन्य स्थानीय उत्पादों के परिवहन को भी सुविधा मिल सकती है। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।इस परियोजना को पलामू के लिए केवल रेल सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की नई कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


परियोजना की स्वीकृति पर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। सांसद वीडी राम ने कहा कि यह स्वीकृति पलामू में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

मतदाता सूची में शुद्धता पर जोर, हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ने का निर्देश

https://zindagijindabaad.com/matdata-suchi-shuddhta-patra-nagrik/

https://ecr.indianrailways.gov.in/?lang=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed