रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Durand Cup 2026: रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में Durand Cup 2026 का आज से आगाज होगा। रविवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें आर्मी बैंड, फ्लाइपास्ट और स्काइ डाइविंग जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे. कार्यक्रम के बाद शाम पांच बजे से इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्म्ड फोर्सेज की टीम डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबला होगा.

Durand Cup 2026: दो बजे से इंट्री
Durand Cup 2026: स्टेडियम के गेट दोपहर 2:00 बजे से दर्शकों की इंट्री के लिए खोल दिये जायेंगे. दोनों टीमों का आगमन दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच होगा. इसके बाद 3:40 बजे से प्री-शो शुरू होगा, जिसमें डूरंड कप पर आधारित विशेष ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखायी जायेगी. भारतीय नौसेना प्रमुख, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि 3:40 से 4:00 बजे के बीच स्टेडियम पहुंचेंगे.
उनके सम्मान के बाद शाम 4:00 से 4:35 बजे तक मुख्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. इसमें आर्मी बैंड की प्रस्तुति, फ्लाईपास्ट, झारखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खुकरी मार्शल आर्ट का प्रदर्शन और भांगड़ा की रंगारंग प्रस्तुति होगी. इसके बाद करीब 4:40 बजे स्काई डाइविंग और ब्रास बैंड का विशेष प्रदर्शन होगा, जो समारोह का सबसे रोमांचक आकर्षण माना जा रहा है.
इसके बाद ट्रॉफी ड्रिल, Durand Cup की विशेष फिल्म, फीफा एंथम, खिलाड़ियों का मैस्कॉट्स के साथ मैदान में प्रवेश, मुख्य अतिथि से परिचय, सामूहिक फोटो और पारंपरिक सेरेमोनियल किक की रस्म निभायी जायेगी. उद्घाटन समारोह के समापन के बाद शाम 5:00 बजे टूर्नामेंट के रांची चरण के पहले मुकाबले की शुरुआत होगी. आयोजकों ने दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है, ताकि वे पूरे उद्घाटन समारोह का आनंद ले सकें.
जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की टीम डीफेंडर्स के बीच होगा मुकाबला
Durand Cup 2026: टूर्नामेंट में रविवार शाम पांच बजे से जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) और श्रीलंका की डिफेंडर एफसी के बीच मैच खेला जायेगा. इस मैच के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं. रांची में ग्रुप सी के मुकाबले खेले जाने हैं. इस ग्रुप में जमशेदपुर एफसी, एससी दिल्ली, भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम और डिफेंडर्स एफसी (श्रीलंका सशस्त्र बल) शामिल हैं.
PMBJP: झारखंड में 192 जन औषधि केंद्र कार्यशील, दवाओं की उपलब्धता पर जेपी नड्डा ने दी पूरी जानकारी
https://zindagijindabaad.com/pmbjp-192-jak-operational-in-jharkhand/
https://durandcup.in/fixtures/
