PMBJP: झारखंड में 192 जन औषधि केंद्र कार्यशील, दवाओं की उपलब्धता पर जेपी नड्डा ने दी पूरी जानकारीPMBJP: झारखंड में 192 जन औषधि केंद्र कार्यशील, दवाओं की उपलब्धता पर जेपी नड्डा ने दी पूरी जानकारी

PMBJP: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत, 30.06.2026 तक देश भर में कुल 20,149 जन औषधि केंद्र (जेएके) खोले गए हैं, जिनमें से 192 जेएके झारखंड राज्य में खोले गए हैं।

PMBJP: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना के अंतर्गत 2,110 दवाइयां और 315 शल्य चिकित्सा उत्पाद, चिकित्सा उपभोग्य वस्तुएं और उपकरण शामिल हैं, जो हृदय रोग, कैंसर रोधी, मधुमेह रोधी, संक्रमण रोधी, एलर्जी रोधी और पाचन संबंधी दवाएं और पोषक तत्व जैसे सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों को कवर करते हैं। पीएमबीजेपी उत्पाद योजना के अंतर्गत दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं।

जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, ताकि मरीजों के स्वास्थ्य से समझौता न हो, निरंतर निरीक्षण, परीक्षण और मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित किए गए हैं, जैसे कि:

  1. केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रमाणित गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) संयंत्रों से ही आपूर्ति करें: केवल डब्ल्यूएचओ-जीएमपी के अनुरूप इकाइयां ही आपूर्ति के लिए पात्र हैं।
  2. सभी दवा बैचों के 100 प्रतिशत पूर्व-परीक्षण के बाद ही वितरण: पीएमबीआई के गोदामों में आपूर्ति किए गए 100 प्रतिशत बैचों का यादृच्छिक परीक्षण किया जाता है, और सफल गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही दवाओं को जेएके को आपूर्ति के लिए भेजा जाता है।
  3. केवल गुड लेबोरेटरी प्रैक्टिसेज (जीएलपी) के अनुरूप प्रयोगशालाओं में परीक्षण: नमूनों का परीक्षण केवल नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में किया जाता है और इसके अतिरिक्त, पीएमबीआई द्वारा जीएलपी अनुपालन के लिए उनका मूल्यांकन किया जाता है।

PMBJP: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) योजना के तहत पिछले तीन वर्षों के दौरान आवंटित और उपयोग किए गए फंड का विवरण इस प्रकार है:

क्रमांकवित्तीय वर्षबजट अनुमान(करोड़ रुपये में)संशोधित अनुमान(करोड़ रुपये में)उपयोग की गई धनराशि(करोड़ रुपये में)
1.2023-24115.00110.00110.00
2.2024-25284.50284.50182.73
3.2025-26353.50190.00190.00
4.2026-27(30.06.2026 तक)200.50200.5050.00

सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एक स्वतंत्र मूल्यांकन एजेंसी के माध्यम से PMBJP: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेए) के कार्यान्वयन और पहुंच का आकलन किया है।

मूल्यांकन में पाया गया कि जन औषधि केंद्र नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीण, दूरस्थ और कम विकसित क्षेत्रों सहित किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 30 जून, 2026 तक, देश भर में 20,149 जन औषधि केंद्र कार्यरत हैं, जिससे किफायती दवाओं की भौगोलिक पहुंच में सुधार हुआ है।

आपूर्ति में किसी भी कमी को दूर करने और जेएके में उत्पादों की सुचारू आपूर्ति और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, निम्नलिखित उपाय लागू किए गए हैं:

  1. सितंबर 2024 से, योजना के उत्पाद बास्केट में सबसे अधिक बिकने वाली 100 दवाओं और बाजार में सबसे तेजी से बिकने वाली 100 दवाओं सहित 200 आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाओं के जेएके द्वारा स्टॉक करने को प्रोत्साहित किया गया है, जिसके तहत जेएके मालिक इन दवाओं के लिए अपने द्वारा रखे गए स्टॉक के आधार पर मासिक प्रोत्साहन के पात्र हैं।
  2. एक संपूर्ण सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली स्थापित की गई है जो पांच गोदामों और देश भर में वितरकों के बढ़ते नेटवर्क (वर्तमान में 42 की संख्या में) से युक्त एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली को जोड़ती है।
  3. इसके अतिरिक्त, आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, योजना के कार्यान्वयनकर्ता, फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) द्वारा 400 तेजी से बिकने वाले उत्पादों की नियमित निगरानी की जाती है और इनकी मांग का निरंतर अनुमान लगाया जाता है। साथ ही, खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अनुमान लगाने की विधि को डिजिटल बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

यहां कर सकते हैं जन औषधि केंद्र की शिकायत

कोई भी व्यक्ति भारत सरकार के केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पोर्टल का उपयोग करके, या complaints@janaushadhi.gov.in पर ईमेल करके, या पीएमबीजेपी हेल्पलाइन नंबर 1800 180 8080 पर कॉल करके देश में जेएके के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकता है।

इस योजना के दायरे को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से, सरकार ने मार्च 2027 तक 25,000 जेएके खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की स्वीकार्यता को बढ़ावा देने और उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए, जनऔषधि दवाओं के लाभों के बारे में लक्षित जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं।

30.06.2026 तक राज्यवार/केंद्र शासित प्रदेशवार खोले गए जेएके की संख्या

30.06.2026 तक राज्यवार जनऔषधि केंद्र
क्रमांकराज्य/केंद्र शासित प्रदेशजेएके की संख्या
1अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह6
2आंध्र प्रदेश316
3अरुणाचल प्रदेश36
4असम202
5बिहार1304
6चंडीगढ़20
7छत्तीसगढ371
8दिल्ली692
9गोवा19
10गुजरात955
11हरयाणा560
12हिमाचल प्रदेश77
13जम्मू और कश्मीर373
14झारखंड192
15कनार्टक1720
16केरल1833
17लद्दाख3
18लक्षद्वीप1
19मध्‍य प्रदेश690
20महाराष्ट्र763
21मणिपुर79
22मेघालय30
23मिजोरम19
24नगालैंड25
25ओडिशा881
26पुदुचेरी33
27पंजाब572
28राजस्थान794
29सिक्किम17
30तमिलनाडु1631
31तेलंगाना249
32दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव43
33त्रिपुरा33
34उत्तर प्रदेश4226
35उत्तराखंड370
36पश्चिम बंगाल1014
कुल20,149

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: भारत के डिजिटल स्वास्थ्य का आधार

https://zindagijindabaad.com/aayushman-bharat-digital-mission-india-health/

https://janaushadhi.gov.in/

2 thought on “PMBJP: झारखंड में 192 जन औषधि केंद्र कार्यशील, दवाओं की उपलब्धता पर जेपी नड्डा ने दी पूरी जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *