रांची । जिंदगी जिंदाबाद
झारखंड: नेतरहाट की तर्ज पर चलने वाले इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई को होगी। एसके लिये 17 जुलाई एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-6 में नामांकन हेतु होने वाली प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर यह परीक्षा आगामी 24 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्र 17 जुलाई 2026 से अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकेंगे।
यह परीक्षा नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर संथाल परगना प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल में संचालित आवासीय विद्यालयों और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में एडमिशन के लिए ली जा रही है। इस संबंध में JAC की ओर से बताया गया है कि दो पालियों में होगी परीक्षा।
ऐसा होगा शेड्यूल:
परीक्षा 24 जुलाई को दो अलग-अलग पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। इसके तहत कुल 200 अंकों की परीक्षा होगी।प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) – समूह ‘A’: गणित: 50 अंक सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान: 50 अंक (जिसमें सामाजिक अध्ययन के 20 अंक, सामान्य ज्ञान के 10 अंक और सामान्य विज्ञान के 20 अंक शामिल हैं)। द्वितीय पाली (दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक) – समूह ‘B’:भाषा (हिन्दी):50 अंकमानसिक योग्यता (Mental Ability):50 अंकजैक के अनुसार बाकी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। छात्र और अभिभावक अधिक जानकारी के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यहां देखें नोटिफिकेशन