रांची । जिंदगी जिंदाबाद
भारतीय वायुसेना के अग्निवीर में करियर बनाने का सपना देख रहे देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। वायुसेना ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती की नई अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देश के योग्य और इच्छुक युवा देश सेवा के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। 26 जुलाई तक पोर्टल खुला रहेगा।
अधिसूचना के अनुसार, सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
26 जुलाई है आखिरी तारीख वायुसेना ने साफ किया है कि आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन विंडो 26 जुलाई तक खुली रहेगी। आखिरी समय में वेबसाइट पर होने वाली भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
योग्यता और मुख्य बातें
- शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
- आवेदन का माध्यम: फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट: भर्ती से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार iafrecruitment.edcil.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
शिक्षा और रोजगार और युवाओं से सम्बंधित अपडेट पाने के लिए zindagijindabaad.com के साथ जुड़े रहें।