26 साल पुराना सोन जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड में बंटा पानी26 साल पुराना सोन जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड में बंटा पानी

बिहार को 5.57 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी, इंद्रपुरी परियोजना का रास्ता साफ होने की उम्मीद

रांची: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर करीब 26 वर्षों से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे पर सहमति बनी। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

समझौते के अनुसार बाणसागर समझौते के तहत मिले 7.75 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) पानी में से बिहार को 5.57 एमएएफ और झारखंड को 2 एमएएफ पानी मिलेगा। शेष पानी के उपयोग को लेकर भी प्रावधान तय किया गया है।

दरअसल, 1973 में अविभाजित बिहार को बाणसागर परियोजना के तहत 7.75 एमएएफ पानी आवंटित हुआ था। वर्ष 2000 में झारखंड बनने के बाद उसने सोन नदी के पानी में हिस्सेदारी की मांग की, जबकि बिहार पुराने समझौते का हवाला देता रहा। विवाद के कारण इंद्रपुरी जलाशय परियोजना भी वर्षों से अटकी हुई थी। अब सहमति बनने से इस परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

https://zindagijindabaad.com/taking-a-bribe-in-exchange-for-lifting-food-grains-proved-costly/

https://www.jharkhand.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *