राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और निर्बाध बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा के कार्यालय आदेश संख्या 9/RCH-649 2021-1994 (MD)) से स्वास्थ्य निदेशालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं और कोषांगों का प्रभार सौंपा गया है। डॉ. राहुल किशोर सिंह अब अपने नियमित कर्तव्यों के साथ-साथ 104 एवं 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा(नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट), रेफरल ट्रांसपोर्ट तथा एनजीओ कोषांग के कार्यों का प्रभार संभालेंगे । यह आदेश अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के आआदेश से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ।