लोहरदगा: जिंदगी जिंदाबाद

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत लोहरदगा जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27-28 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह सूचना निदेशालय के पत्रांक- 740, दिनांक- 25.06.2026 के आलोक में जारी की गई है।

इसके तहत कुजरा, कुडू, कैरो और महिला आईटीआई लोहरदगा सहित जिले के सभी NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थानों में योग्य आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का झारखंड राज्य का स्थायी या स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

प्रमुख तिथियाँ (Important Dates):

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुरू होने की तिथि: 02 जून 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
  • औपबंधिक मेधा सूची (Provisional Merit List) का प्रकाशन: 20 जुलाई 2026 (पूर्वाह्न 12:00 बजे)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

  • 8वीं उत्तीर्ण के लिए: वायरमैन, मेशन, पेन्टर, प्लम्बर, वेल्डर, वेल्डर (GMAW & GTAW), वेल्डर (Fabrication & Fitting), सीविंग टेक्नोलॉजी, कटिंग एण्ड सीविंग, कारपेन्टर (नया नाम- वुड वर्क टेक्नीशियन), और वीविंग टेक्नीशियन फॉर सिल्क एण्ड वुलन फैब्रिक्स ट्रेड के लिए।
  • 10वीं उत्तीर्ण के लिए: उपरोक्त ट्रेडों को छोड़कर शेष अन्य सभी व्यवसायों (Trades) में नामांकन के लिए 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit):

  • दिनांक 01.08.2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://iti.jharkhand.gov.in पर जाकर Admission Tab के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायता के लिए संपर्क करें:

किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। छात्र 9102207955, 9471716727, 9955931454, या 8051014458 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी principalitilohardaga@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *