सहयोगी विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जाएगा। पहला चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर और तीसरा चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। श्रावणी मेले के कारण देवघर जिले में यह कार्यक्रम 11 सितंबर से शुरू होगा। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से वैसे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने का काम प्रारंभ किया गया है, जिनका संपूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है या कतिपय कारणों से टीका ही नहीं लग पाया है। टीका 0 से 02 वर्ष और 02 से 05 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को ओपीवी, आईपीवी, पेंटा, रोटा, एमआर, जेई, डीपीआई, टीडी और बीसीजी के टीके लगाए जाएंगे। मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त सभागार में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहयोगी विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय स्तर पर सहभागिता और जवाबदेही तय करने हेतु चर्चा की। शिक्षा विभाग एडवोकेसी और प्रचार प्रसार में सहयोगी करेगी। स्कूली बच्चों के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाएगी। समाज कल्याण विभाग सर्वे और टीकाकरण में सहयोगी करेगा। पंचायती राज और शहरी विकास विभाग जानकारी जुटाने और लोगों को जागरूक करने में सहयोग करेगी। सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी यथाशीघ्र सर्वे कराने और शत प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया। बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, राज्य नोडल पदाधिकारी आईईसी डॉ अनिल कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राकेश दयाल, समुदाय उत्प्रेरण कोषांग के प्रभारी डॉ जॉन एफ केनेडी, यूनिसेफ से डॉ वनेश माथुर, डब्ल्यूएचओ के स्टेट टीम लीडर डॉ अमरेंद्र कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, पुलिस और अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================