रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया।

साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed