रांची। जिंदगी जिंदाबाद
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सभाकक्ष में Rims सेलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में Rims में चिकित्सकों एवं कर्मियों की वर्तमान स्थिति, रिक्त पदों तथा मानव संसाधन की आवश्यकता की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर सचिव श्री शशि प्रकाश, Rims निदेशक डॉ. डीके सिंह, सहायक निदेशक श्री बाघमारे प्रसाद कृष्ण, विभाग के संयुक्त सचिव श्री ललित मोहन शुक्ला, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पी. भट्टाचार्य और Rims के डॉ. हिरेंद्र बिरूवा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि Rims में सृजित पदों और वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मियों की संख्या का समग्र आकलन किया जाए। विभिन्न विभागों में वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप पदों का रेशनलाइजेशन करते हुए संस्थान के मानव संसाधन ढांचे को रिस्ट्रक्चर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद संबंधित प्रस्ताव संचिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए।
बैठक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य टीचिंग पदों के साथ एएनएम, जीएनएम एवं अन्य कर्मियों के पदों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव ने पदोन्नति के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी क्राइटेरिया निर्धारित कर उसका ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि इस वर्ष के अंत तक Rims में टीचिंग के सभी आवश्यक पदों को भरने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।
बैठक में Rims में HMIS को 100 प्रतिशत लागू करने पर भी जोर दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि रिम्स के सभी विभागों में HMIS का पूर्ण रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग में 100 प्रतिशत HMIS लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए HMIS का प्रभावी और अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Drowning Prevention: डूबने से होने वाली मौतें रोकी जा सकती हैं- शशि प्रकाश झा
https://zindagijindabaad.com/drowning-prevention/
