रिम्स जमीन घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन LRDC, 3 सब-रजिस्टार और 2 CO समेत 6 गिरफ्ताररिम्स जमीन घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन LRDC, 3 सब-रजिस्टार और 2 CO समेत 6 गिरफ्तार

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची ने रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी तत्कालीन प्रशासनिक और निबंधन पदाधिकारी हैं, जिनमें तत्कालीन भूमि सुधार उप-समहर्ता (LRDC) सदर, तीन तत्कालीन जिला अवर निबंधक (Sub-Registrar) और दो तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) शामिल हैं।

एसीबी रांची थाना कांड संख्या- 01/2026 (दिनांक 05.01.2026) के तहत की गई इस कार्रवाई में मनोज कुमार रंजन (तत्कालीन भूमि सुधार उप-समहर्ता, सदर रांची), अविनाश कुमार (तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची), वैभवमणि त्रिपाठी (तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची), राहुल कुमार चौबे (तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची), शैलेश कुमार (तत्कालीन अंचल अधिकारी, बड़गाईं अंचल, रांची) और राजेश कुमार (तत्कालीन अंचल अधिकारी, शहर अंचल, रांची) को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच के दौरान इन सभी आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र रचने, निजी आर्थिक लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्ट लोक सेवक के रूप में कार्य करने के साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318, 336, 338, 340, 61, 49, पूर्ववर्ती भादवि की धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी), 109 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (यथा संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(a), 13(1)(d) और 12 के तहत मामला दर्ज है। एसीबी द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *