झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) पूरे राज्य के 24 जिलों में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से चल रही है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इस परीक्षा में पूरे राज्य से लगभग 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए कुल 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान लातेहार में कड़ी निगरानी की जा रही है।
लातेहार जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच JTET परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर लातेहार में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के प्रथम पाली में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र के कंट्रोल रूम से भी परीक्षा संचालन का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।