JTET Exam 2026: 986 केंद्रों पर पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, अब दूसरी पाली की तैयारीJTET Exam 2026: 986 केंद्रों पर पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, अब दूसरी पाली की तैयारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की पहली पाली की परीक्षा रविवार को राज्यभर के 986 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को विभिन्न जिलों के परीक्षा नियंत्रकों और जिला प्रशासन से मिली रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम पाली के दौरान राज्य के किसी भी केंद्र से अप्रिय घटना या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।

कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) के लिए हुई पहली पाली की परीक्षा

प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता (Paper-II) के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया। निर्धारित व्यवस्था के तहत केंद्रों पर सघन जांच और कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

दूसरी पाली में होगी कक्षा 1 से 5 की परीक्षा

जैक द्वारा तय समय-सारणी के अनुसार, दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर – Paper-I) के शिक्षकों की पात्रता के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
नौ साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हो रही इस महापरीक्षा में राज्यभर से लगभग 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए:

  • सभी केंद्रों पर करीब 18 हजार सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी रखी जा रही है।
  • 47 हजार से अधिक वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
  • नकल और अफवाह रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और स्पेशल साइबर सेल सक्रिय है।

जैक मुख्यालय में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक विशेष कंट्रोल रूम कार्यरत है। प्रथम पाली के सफल संचालन के बाद अब प्रशासन दूसरी पाली को भी शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों में मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed