चिंताजनक: राज्य भर सामान्य से 40 प्रतिशत कम हुई है बारिश
रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Jharkhand Mansoon Update: राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है। 14 से 17 जुलाई के बीच आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे दिन में एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं झारखंड में 4 दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते अधिकतम तापमान जो वर्तमान में 31°C है, गिरकर 28°C तक आ जाएगा, जिससे आम जनता को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
Jharkhand Monsoon Update: 3-4 दिनों तक बारिश की प्रबल संभावना
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बाबूराज पी.पी. ने बताया कि मानसून की मुख्य ट्रफ रेखा मध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालुरघाट से होते हुए पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर मणिपुर तक जा रही है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के हिस्सों पर सक्रिय है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक व्यापक रूप से बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है।
सामान्य से 40 प्रतिशत कम हुई है बारिश:Jharkhand Monsoon Update
झारखंड में इस साल मानसून की चाल काफी धीमी और चिंताजनक बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 1 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक की अवधि में राज्य में सामान्य से 40% कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के बाद राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है, जिससे अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने आगामी दिनों के लिए वज्रपात (बिजली चमकने) और कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे का हाल और तापमान:Jharkhand Monsoon Update
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ ही स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा रामगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में 34.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं तापमान की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाकुर में 36.2°C और सबसे न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.3°C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.8°C (सामान्य से +0.8°C अधिक) दर्ज किया गया, जबकि बोकारो थर्मल में तापमान सामान्य से 4.7°C अधिक (35.5°C) रहा, जिससे लोग उमस से परेशान रहे।
मौसम की चेतावनी (13 से 17 जुलाई):
- वज्रपात और तेज हवाएं: मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई को पूरे राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
- भारी बारिश का अलर्ट: 13 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों (जैसे देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज व जामतारा) और 14 जुलाई को उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जिलों में बारिश की भारी कमी (प्रमुख आंकड़े):
राज्य के 24 जिलों में से अधिकांश में बारिश की स्थिति बेहद चिंताजनक है:
- चतरा: सामान्य से 68% कम बारिश (सिर्फ 91 mm)
- गढ़वा: सामान्य से 78% कम बारिश (सिर्फ 56.2 mm)
- पाकुड़: सामान्य से 62% कम बारिश (149.1 mm)
- रांची और सिमडेगा: इन जिलों में स्थिति थोड़ी बेहतर है, यहाँ सामान्य से 19% और 18% कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी के करीब माना जा रहा है।
- कुल झारखंड: पूरे राज्य में अब तक केवल 191.5 mm बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 316.7 mm होनी चाहिए थी (यानी 40% की कुल कमी)।https://zindagijindabaad.com/suggests-increase-number-of-sainik-schools/
- https://mausam.imd.gov.in/ranchi/
