झारखण्ड विधानसभा का वर्षगांठ समारोह 22 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में प्रभारी सचिव, झारखंड विधान-सभा रंजीत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 22 नवंबर 2026 को झारखंड विधान-सभा परिसर में आयोजित हो रहे “झारखंड विधान-सभा 26वीं वर्षगांठ समारोह” में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।