ट्रक की चपेट में 24 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-343 किया जामट्रक की चपेट में 24 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-343 किया जाम

रंका/गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के खरड़ीहा पुल के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक अनूप प्रसाद गुप्ता, निवासी पिंडरा, की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 25 लाख रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और रंका थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर झारखंड-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग एनएच-343 को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि परिजनों को समुचित जानकारी दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार ने अपना जवान सदस्य खोया, लेकिन पुलिस ने शव के मामले में भी परिजनों को विश्वास में नहीं लिया। इसी को लेकर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *