लातेहार में आज सांसद,चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (DDCMC) “DISHA” की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
बैठक के दौरान पूर्व में हुए दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई कार्रवाई, प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गई।
अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि बालुमाथ के पंचायत मारंगलोईया के ग्राम विशुनपुर में अवस्थित बोरिंग जिसमें सालोभर जल की उपलब्धता मात्र  1H.P. लगभग रहता है से संबंधित विस्तृत सर्वेक्षण में पाया गया कि Spring स्थल से सिंचाई हेतु स्थल (Command area) की दूरी 1.5 कि.मी. है, जो अधीक है तथा Spring स्थल से सिंचाई स्थल (Command area) की ऊँचाई 4.5 मीटर है, जो अधिक है। Command area में बड़ा आहर है, इससे भी सिंचाई Overlap हो रहा है। अतः उक्त योजना Feasible नहीं है, इसलिए उक्त योजना पर कार्य करना संभव नहीं है।
लघु सिंचाई प्रमंडल से संबंधित मामले पर चर्चा करते हुए माननीय सांसद द्वारा आवश्यक जांच कराते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लातेहार को कमिटी गठित कर स्थल जांच एवं मामले की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने जांच के दौरान योजना की व्यवहार्यता, स्थल की स्थिति एवं सिंचाई सुविधा से संबंधित सभी बिंदुओं का समुचित परीक्षण करते हुए जांच प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा विद्युत बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं शिक्षा से संबंधित मामलों में विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पथ निर्माण से संबंधित समीक्षा में कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, लातेहार को लातेहार से बालुमाथ पथ तथा अन्य पथों में अनावश्यक एवं अनुपयोगी Speed Breaker को हटाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिले में संचालित विभिन्न खनन कंपनियों में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा खनन कंपनियों से प्राप्त पत्राचार एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। माननीय सांसद द्वारा खनन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों, विशेषकर योग्य युवक-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खनन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि योग्य स्थानीय अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण एवं संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, वन, दूरसंचार, बैंकिंग, आवास, मनरेगा, जल संसाधन एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन एवं विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गए जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर कार्य करें तथा जनहित में योजना विलंब न हो और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, योजनाओं का कियान्वयन ससमय हो इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त संदीप कुमार ने सांसद महोदय को आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाएगा।

बैठक में  राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, विधायक, लातेहार प्रकाश राम, विधायक, मनिका रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त संदीप कुमार , पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव , उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल कुमार आशीष, उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना, दक्षिणी प्रमंडल  प्रजेश कांत जेना, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़,  सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *