आयुष्मान भारतबुजुर्गों के लिए बड़ी राहत: आयुष्मान योजना में आ रही है दिक्कत? इन दो हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत मिलेगी मदद

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत: आयुष्मान योजना में आ रही है दिक्कत? इन दो हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत मिलेगी मदद

नई दिल्ली : जिंदगी जिंदाबाद
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हाल ही में सरकार ने इसके दायरे को बढ़ाते हुए 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ की शुरुआत की है, ताकि बुढ़ापे में उन्हें इलाज के खर्च की चिंता न रहे। यदि आपको इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए या कोई परेशानी आ रही है, तो सरकार ने दो बेहद जरूरी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

नया कार्ड बनवाने के लिए: सिर्फ एक मिस्ड कॉल
अगर आपने अभी तक अपना ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ नहीं बनवाया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सीधे 1800-11-0770 पर एक मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर आपको कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया, पात्रता (Eligibility) और जरूरी दस्तावेजों की सटीक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर भी मदद ले सकते हैं।

अस्पताल इलाज से मना करे तो यहाँ ठोकें शिकायत
अक्सर देखा जाता है कि कार्ड होने के बावजूद कुछ अस्पताल बुजुर्गों को भर्ती करने या कैशलेस इलाज देने में आनाकानी करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई दिक्कत आती है, तो सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

कार्ड बनने के बाद यदि कैशलेस इलाज, अस्पताल में भर्ती होने में कोई दिक्कत या अस्पताल से जुड़ी कोई भी शिकायत हो, तो तुरंत 14555 पर कॉल करें।
यहाँ आपकी शिकायत दर्ज करने, योजना की जानकारी देने और उसका तुरंत समाधान कराने की पूरी सुविधा उपलब्ध है।

70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग इस जानकारी को अपने पास सुरक्षित रख लें और किसी भी असुविधा में इन नंबरों का तुरंत इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *