दुर्गा पूजा नवमी की रात पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। एक ओर जहां सोमवार को दिन की शुरूआत श्रद्धालुओं ने संधि पूजा के साथ हुई। महाअष्टमी के ब्रत का पारण किया। वहीं दिन के साथ-साथ रात में भी मां दुर्गा के दर्शन हेतु पूजा पंडालों का रूख किया। पूजा पंडालों में शाम से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैसे-जैसे शाम व रात ढलती गई राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

राजधानी रांची के बकरी बाजार स्थित पूजा पंडाल, जिला स्कूल के श्री राम लला पूजा समिति, अल्बर्ट एक्का चौक के चन्द्र शेखर आजाद क्लब, बांग्ला स्कूल, बड़ा तालाब स्थित राजस्थान मित्र मंडल के पूजा पंडाल, रांची रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल, रातू रोड के आर आर स्पोटिंग, हरमू, बाधगाड़ी, मारवाड़ी भवन के सत्य अमर लोक क्लब, बिहार क्लब, संग्राम क्लब, कोकर सहित शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मंगलवार की अहले सुबह तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं सड़कों पर भी जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन कर धन्य हो रहे थे। वहीं पंडाल की बनावट एवं आकर्षक विद्युत सज्जा देख अआकर्षित हो रहे थे।

आसपास के लोग भी पंडाल में पहुंचे

दुर्गा पूजा पंडाल घूमने एवं मां दुर्गा के दर्शन को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के प्रखंड क्षेत्रों के भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे थे।

सुरक्षा का व्यापक प्रबंध, वोलेंटियर भी रखे थे ध्यान

राजधानी के प्रमुख पूजा पंडालों सहित अन्य पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण के लिए महिला-पुरूष का प्रवेश व निकास का अलग अलग व्यवस्था किया गया था। वहीं कतार में खड़े होकर श्रद्धालु मां का दर्शन कर निहाल हो रहे थे। वहीं स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं पूजा समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया था। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से भीड़ नियंत्रण किया जाता हुआ देखा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा पंडालों में पुलिस बलों की तैनाती दिखी। वहीं पूजा समितियों द्वारा वोलेंटियर भी तैनात किए गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *