झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा तथा राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन आज सुनिधि लाइव व शगुन पाठक की प्रस्तुति से झारखंडवासी झूमेंगे।
कार्यक्रम खेलगांव स्थित स्टेडियम में होगा। सुनिधि लाइव व इंडियन आईडल फेम शगुन पाठक की एकल गायन प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। वहीं रांची के देवप्रिय ठाकुर का सितारवादन भी दर्शकों को आकर्षित करेगा। पारोमिता चौधरी एवं गृहिणी समूह द्वारा समूह गायन एवं अदृतीय बैंड प्रस्तुति भी होगी। किशोर नायक के नेतृत्व में नागपुरी नृत्य एवं गायन कुंजबन, विनोद महतो के नेतृत्व में घोड़ा नृत्य एवं दल तथा अशोक कच्छप के नेतृत्व में पाइका नृत्य की प्रस्तुति होगी।