पलामू के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध हथियार निर्माण के विरुद्ध पलामू पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाण्डु थाना क्षेत्र में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं हथियार बनाने के उपकरण एवं अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त गिरफ्तार को भी गिरफ्तार करने में सफल हुई।

इन सामग्री को किया गया जप्त


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक अर्धनिर्मित बंदुक का बट (लकड़ी का), दो अर्धनिर्मित लोहा का बैरल, एक अर्धनिर्मित बंदुक का बट एवं बॉडी जिसमें ट्रीगर एवं ट्रीगर गार्ड लगा हुआ पाया गया। साथ ही एक लोहा का ट्रीगर, लोहा का एक हथौडी, लोहा का पांच रेती, एक सलाई रिंच, दो रूखानी-02, एक रेती, दो रिंच. एक छेनी, भरतुआ में लगाने वाला लोहा का समान, लकड़ी में छेद करने वाला दो समान, लोहा का हथकल (संडसी जैसा), बंदुक में लगने वाला लोहा का छोटा बड़ा 70 टुकड़ा बरामद किया गया।

ऐसे हुई भंडाफोड़, पूर्व में बरामद हुए थे दो देशी कट्टा


पाण्डु थाना में दर्ज काण्ड में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह (उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- बालमुकुन्द सिंह, ग्राम एवं पो०- रतनाग, थाना- पाण्डु, जिला- पलामू) के घर से पूर्व में दो देशी कट्टा बरामद कर जप्त किया गया था। पुलिस के दबाव से अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि बरामद दोनों देशी कट्टा उदय मिस्त्री (पिता- स्व० तिवारी विश्वकर्मा, ग्राम- रतनाग, टोला- महुआ धाम, थाना- पाण्डु, जिला- पलामू) से खरीदे थे। साथ ही उसने बताया कि उदय मिस्त्री अपने पाही (महुआ धाम) स्थित घर में देशी कट्टा एवं अन्य हथियारों का निर्माण करता है।

अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में उदय मिस्त्री के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान वहां अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

मौके से हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण, अर्धनिर्मित हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। छापामारी के दौरान घर पर उपस्थित उदय मिस्त्री को गिरफ्तार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *