मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन आज रामगढ़ जिला के पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार पहुंचे। यहां वे मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक (पु० अ० नि०) विपिन रजक की सुपुत्री हर्षा के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने नव दंपति (वर-वधू) को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अपना स्नेहिल आशीर्वाद तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विपिन रजक एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं और इस पारिवारिक खुशी में शामिल होकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पूर्व मंत्री नीरा यादव, सहित कई गणमान्य अतिथि एवं उनके सगे-सम्बन्धी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *