कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं, इसे लक्ष्य बनाकर बीएलओ करें कार्य– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
जमशेदपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे लक्ष्य बनाकर बीएलओ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ द्वारा रजिस्टर में एक घर में रहने वाले मतदाताओं एवं उनके मुखिया को चिन्हित करते हुए वैसे घरों को भी नोशनल नंबर दिए गए है जिन घरों का पहले से कोई मकान संख्या नहीं हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण संबंधित चल रहे तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बीएलओ डोर टू डोर स्टीकर चिपकाने के दौरान वैसे मतदाता जिनका अभी भी विगत के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से मैपिंग नहीं हुई है उन्हें चिन्हित करते हुए मैपिंग करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट की सूची को नियमानुसार तैयार करें एवं इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य करा लें।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 48-जमशेदपुर पूर्व के मतदान केंद्र संख्या 98 एवं 99 तथा 49-जमशेदपुर पश्चिम मतदान केन्द्र संख्या 120 एवं 121 के बीएलओ रजिस्टर एवं नजरी नक्शा का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उक्त मतदान केंद्रों के अंदर आने वाले कुछ घरों पर जाकर वहां रह रहे मतदाताओं से बीएलओ द्वारा रजिस्टर में अंकित किए गए तथ्यों का मिलान किया गया।

समीक्षा के क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी, ईआरओ, एईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed