पिस्का मोड़ के दो अपार्टमेंट्स में चल रहा था 'साइबर ठगी का अड्डा', 10 अभियुक्त गिरफ्तारपिस्का मोड़ के दो अपार्टमेंट्स में चल रहा था 'साइबर ठगी का अड्डा', 10 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक-13.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र एवं पण्डरा ओ०पी० क्षेत्र के पिस्का मोड़ के आस-पास स्थित पराशर अपार्टमेंट तथा जतरा मैदान के निकट मालती अपार्टमेंट में किराये के फ्लैटो में रहकर कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित रुप से साइबर ठगी का काम की जा रही है। प्राप्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, राँची के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। विशेष छापामरी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दस (10) व्यक्तियों के साथ एक नाबालिक बालक को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से साइबर ठगी करने में प्रयोग विभिन्न इलेक्ट्रोनिक समानो एवं दस्तावेजो को बरामद किया गया है। जिस संदर्भ में साइबर अपराध थाना काण्ड सं0-252/26, दि0-14.10.26, धारा-111(2)/(ii)/317(2)/319(2)/336(3)/338/340(2) / 3 (5) भा०न्या०सं० एवं 66 (बी)/66 (सी)/66 (डी) आई०टी०एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। राँची पुलिस के द्वारा साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

जप्त सामान की विवरणी –

1 नकद कुल राशि-7,98,100/-रु०,

2. विभिन्न कंपनियों का मोबाइल फोन कुल 36,

3. लैपटॉप-01,

4. विभिन्न बैंकों के ए०टी०एम० कार्ड अदद 32 पासबुक कुल-05 एवं चेक बुक 01,

5. विभिन्न व्यक्तियों का आधार कार्ड अदद 05,

6. विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड कुल-12,

7. एक माइक्रो एस.डी. कार्ड,

8 नाम, मोबाइल नंबर एवं कथित हिसाब-किताब अंकित नोटबुक कुल- 25,

9. एयरटेल पेमेंट बैंक के दो स्मार्ट स्पीकर / रिसीवर उपकरण,

10. ड्राइवरी लाइसेंस कुल- 03,

11.NPS PRAN CARD 01,

12. PAN कार्ड कुल – 08,

13. पल्सर मोटरसाइकिल- 01,

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

1. रितिक कुमार सिंह पे०-बिरेन्द्र सिंह, पता- कुमराडीह, थाना-तरहसी, जिला-पलामू ।

2. अजीत कुमार मेहता उर्फ अजित कुमार कुशवाहा, पे०-विजय कुमार कुशवाहा, सा०-हारुडीह, थाना-लेस्लीगंज, जिला-पालूमू

सुरज कुमार सिंह, पे०-नटराज सिंह, पता-छकनाडीह, थाना तरहसी, जिला-पलामू ।

3. 4. अमनदीप कुमार, पे०-सुरेन्द्र साहु, सा०-सेलारी, थाना-तरहसी, जिला-पलामू ।

5. सूरजदेव कुमार, पे०-कृष्णा कुशवाहा, पता-उचरी, थाना-गढ़वा, जिला-गढ़वा ।

6. अमित रजन पे०-नागेन्द्र कुमार वर्मा, पता-ओरियाकला, थाना-लेस्लीगंज, जिला-पलामू ।

7. अविनाश कुमार पे०-रंधीर कुमार, पता-साहदु, थाना-लेस्लीगंज, जिला-पालमू।

8. राजकमल वर्मा, पे०-दिलीप कुमार, पता-मोरिया कला, थाना-लेस्लिगंज, जिला-पलामू ।

9. रंजीत कुमार, पे०-रमेश महतो, पता ओरिया, थाना-लेस्लिंगज , जिला-पलामू ।

10. सत्यम कुमार वर्मा, पे०- अरुण कुमार वर्मा, पता-महरजा, थाना-लेस्लीगंज, जिला-पलामू ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी. –

1. श्री निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, रांची (दल का नेतृत्व)

2. श्री सुनील कुशवाहा, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना । 3. श्री सनोज कुमार चौधरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, राँची ।

4. पु०अ०नि० विवेक कुमार ओ०पी० प्रभारी, पंडरा ।

5. पु०अ०नि० चंदन पाण्डेय पडरा ओ.पी.।

6. पु०अ०नि० सचिन मिश्रा, सुखदेवनगर थाना ।

7. पु०अ०नि० राहुल मेहता, सुखदेवनगर थाना ।

8. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार राय, कोतवाली थाना ।

9. पु०अ०नि० शंकर टोप्पो, पंडरा ओ.पी.

इसके अतिरिक्त महिला एवं पुरुष सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी छापामारी दल में शामिल थे।कार्रवाई दो टीमों में की गई थी।

आम नागरिकों से अपील

अनजान व्यक्तियों के फोन पर लोन या नौकरी के प्रलोभन में आकर ओ.टी.पी., ए.टी.एम. विवरण, बैंकिग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

https://zindagijindabaad.com/district-level-peace-committee-meeting-appeal-to-celebrate-festivals-in-an-atmosphere-of-harmony/

https://zindagijindabaad.com/rupi-sorens-spirited-life-will-always/

https://zindagijindabaad.com/night-shift-breast-cancer-risk-women-research/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *